खगडि़या, फरवरी 2 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचखुट्टी गांव में रविवार को तीन दिनों से लापता चार वर्षीया बच्ची का शव एक सेप्टिक टैंक से पुलिस ने बरामद किया। मृतका स्थानीय अभिषेक कुमार की चार वर्षीया पुत्री सृष्टि कुमारी बतायी जा रही है। बच्ची का शव घर से महज कुछ ही दुरी पर स्थित एक सेप्टिक टैंक में मिला। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक का मुंह खुला हुआ और बोरा से ढंका हुआ था। उल्लेखनीय है कि गत 30 जनवरी को दिन के 10 बजे से बच्ची अपने घर से लापता थी। इसके बाद लगातार परिजन व जिला पुलिस द्वारा भी बच्ची की खोजबीन की जा रही थी। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लापता बच्ची की तलाश का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच रविवार को खोजबीन के दौरान सेप्टिक टैंक में बच्ची का शव मिला। आशंका जतायी जा रही है कि बच्ची ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.