अमरोहा, अगस्त 30 -- तीन दिन से लापता विवाहिता का शव मायके के नजदीक आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव कोकापुर के जंगल में शुक्रवार सुबह 21 वर्षीया धर्मवती पुत्री राजपाल का शव आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि धर्मवती की दो वर्ष पूर्व नजदीकी गांव फत्तेपुर अधेक निवासी मनोज कुमार से शादी हुई थी। वह पति से नाराजगी के बाद पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी। मृतका के भाई कैलाश के मुताबिक उनकी बहन धर्मवती ससुराल वालों से परेशान थी, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों से विवाद के चलते ही वह मायका कोकापुर आ गई थी। वहीं शव मिलने की सूचना पर मायका व ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.