आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। तीन दिन से लापता सदर तहसील के अमीन का शव सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सरसों के खेत में मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुरांव गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेश उपाध्याय सदर तहसील में अमीन के पद पर तैनात थे। करीब 10 साल से नगर कोतवाली के कोल बाजबादुर में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार को वे तहसील पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे चौक और सिधारी में वसूली के लिए निकल गए। इसके बाद से वे लापता चल रहे थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। उनका फोन भी बंद हो गया था। जिससे परिवार के लोग परेशान हो गए। घरवालों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। ...