साहिबगंज, मार्च 18 -- पतना। रांगा थाना के एक गांव की आठ साल की बच्ची कई दिनों से गायब है। इस संबंध में बच्ची के पिता ने गांव के ही एक नाबालिग बच्ची पर उसकी बच्ची के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत की है। घटना बीते 16 मार्च की बतायी जा रही है। बच्ची के पिता ने 17 मार्च को रांगा थाना में आवेदन दिया है की गांव की ही एक अन्य नाबालिग बच्ची ने उसकी बेटी को घर से बहला फुसला कर ले गई थी और उसके बाद से वह घर नहीं लौटी है। इस संबंध में बरहड़वा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार ने बताया कि बच्ची के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.