बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- तीन दिन से खेत बने हैं तालाब, बाढ़ की मार से कराह रहे किसान बिंद, हिलसा, कराय में धान की फसलों को काफी नुकसान गांवों से पानी निकलने के बाद अब सता रहा महामारी का डर जिरायन का जलस्तर घटा तो बेनार-सकसोहरा सड़क से उतरा पानी फोटो बाढ़ 01 - करायपरसुराय पंचायत के खंधे में फैला बाढ़ का पानी। बिहारशरीफ, प्रतिनिधि। बारिश का शोर थमने के साथ जिले की उफनायी नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। टूटे तटबंधों की मरम्मत कार्य जारी है। कई निचले इलाके से पानी भी निकल रहा है। लेकिन, पिछले तीन दिनों से खेत-खंधे तालाब बने हैं। धान की फसल और बिचड़े डूबे हैं। बीतते समय के साथ फसलों के बर्बाद होने की आशंका भी बढ़ती जा रही है। बाढ़ की मार से बिंद, करायपरसुराय और हिलसा के पश्चिमी इलाके के किसान कराह रहे हैं। भविष्य की चिंता खायी जा रह...