उन्नाव, अप्रैल 15 -- उन्नाव, संवाददाता। आंधी बारिश के बाद सुहावने हुए मौसम के बाद एक बार फिर से तापमान चढ़ने लगा है। दिन में हो रही तेज धूप और रात में हो रही उमस से एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को दिन में निकली तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। दो डिग्री अधिकतम तापमान चढ़ा तो लोगों के पसीने छूट गए। तेज धूप के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञ कहते है कि 15 अप्रैल से प्रचंड गर्मी और झुलसा देने वाली लू की चपेटों का दौर फिर से शुरू होने वाला है। 4-5 दिनों के दौरान आसामान साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। तेज धूप और गर्मी अब सितम ढाने लगी है। आसमान से आग बरसने से धरती तवा के समान तपने लगी है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.