जमशेदपुर, जून 24 -- पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। तीन दिन में 50 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं, जिससे कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी व्यवस्था सामान्य होने में कम से कम पांच दिन का समय लगने की संभावना जताई गई है। जमशेदपुर और आदित्यपुर के दर्जनों इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने के अलावा कुछ स्थानों पर बिजली के पोल भी गिर गए हैं। हालांकि, ट्रांसफॉर्मरों को हुए नुकसान की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। विभाग अबतक 16 ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कर चुका है। एक दिन में औसतन सात ट्रांसफॉर्मर रिपेयर किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, एक ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने में 10,000 से 15,000 रुपये तक का खर्च आ रहा है, जिसमें से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.