अमरोहा, मार्च 22 -- यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। जिले के चार केंद्रों पर 31 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं जबकि 69 फीसदी मूल्यांकन कार्य अभी शेष है। शुक्रवार तक हाईस्कूल की 60723 व इंटरमीडिएट की 51741 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। 1880 परीक्षकों में से 1077 कार्य पर लौट आए हैं जबकि 803 परीक्षक मूल्यांकन से नदारद चल रहे हैं। मूल्यांकन से नदारद रहने वाले अधिकांश शिक्षक निजी स्कूलों के बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को 1880 में से 1077 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया जबकि 803 नदारद रहे। जिले के चारों केंद्रों पर शुक्रवार को हाईस्कूल की 29025, इंटरमीडिएट की 24320 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। हाईस्कूल की 132890 व इंटरमीडिएट की 121629 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.