चाईबासा, जनवरी 31 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। शुक्रवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार, अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा सहित सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित रहे। बैठक में 15वीं वित्त आयोग, आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पर रहा। अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिव प्रत्येक रोजगार दिवस को कार्यालय द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में पंचायत भवन में निर्धारित तिथि पर बैठक करेंगे। इसकी सूचना पंचायत भवन के सूचना पट्ट पर अंकित की जाएगी तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी व्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.