गौरीगंज, फरवरी 11 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के पूरे लदई दुबे और पूरे गुमान गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटनाओं का तीन दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार की रात चोरों ने पूरे लदई दुबे गांव निवासी कैटरर्स सुरेश चंद्र मिश्र के मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर घर के कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया। चोर करीब 8-9 लाख रुपये के जेवरात व 85 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। वहीं इसी रात पड़ोसी गांव पूरे गुमान निवासी अफरोज आलम के घर भी चोरी की घटना हुई थी। चोर दूसरी मंजिल पर स्थित कमरों में रखे संदूक और अलमारी को खंगालते हुए 6-7 लाख रुपये के जेवरात व 10 हजार रुपये नकद उठा ले गए थे। पास ही ताज मोहम्मद के घर में भी चोरों ने दस्तक दी, जहा...