प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के करेली में तीन दिन पहले ठेकेदार 52 वर्षीय सलाउद्दीन की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। सिर पर भी लोहे की हथौड़ी से कई वार किए गए थे। सलाउद्दीन छह मार्च की सुबह किसी का फोन आने के बाद घर से निकले थे। हत्याकांड के तीन दिन बाद भी अब तक पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं कर सकी है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सलाउद्दीन भवन निर्माण ठेकेदार का काम करते थे। मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद घर से बाइक लेकर निकले थे। दूसरे दिन सात मार्च की भोर लगभग पौने चार बजे करेली थानांतर्गत एनुद्दीनपुर में एक खाली प्लॉट के निर्माणाधीन मकान के अंदर शव मिलने की सूचना पर मिली थी। शरीर में चाकू के कई जगह वार किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.