बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता जनपद में सर्दी के सितम से रविवार को आखिर कुछ राहत मिली। सुबह हलका कोहरा रहा, पर 11 बजे तक बदली व धुंध आसमान में छाई रही। तीन दिन बाद सूर्यदेव की झलक दिखी तो सर्दी से ठिठुर रहे आम जनमानस के अलावा बेजुबानों को भी बड़ी राहत मिली। हालांकि बीच-बीच सूर्यदेव छिपते रहे और सर्द हवाएं कंपकपाती रहीं। जनपद में करीब दस दिन से शीतलहर से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। अधिकतम तापमान 14-15 व न्यूनतम 6-7 डिग्री चल रहा है। सुबह घना कोहरा व पूरे दिन बदली से सर्दी चरम पर है। शुक्रवार व शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। रविवार को सुबह कोहरा कम रहा और दस बजे के बाद सूर्यदेव झलके और हलकी धूप निकली तो लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कई दिनों से सर्दी से ठिठुर रहे लोगों ने धूप में बैठकर समय बिताया। उधर, बीच-बीच में सूर्य देव छिप...