हरिद्वार, नवम्बर 21 -- - एनएच-334 पर ओवरले कार्य शुरू, रात 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट हरिद्वार, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर ब्लैक टॉप ओवरले का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके चलते शनिवार से अगले तीन दिनों तक प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी पीआईयू-रुड़की के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नारसन बॉर्डर से लेकर सर्वानंद घाट तक पूरे हाईवे और सभी सर्विस रोड पर ओवरले का कार्य प्रस्तावित है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात से प्रेम नगर आश्रम, ऋषिकुल तिराहा और शंकराचार्य चौक के बीच की सर्विस लेन पर काम शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही रोककर रास्ते को खाली कराया जाएगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.