अमरोहा, दिसम्बर 22 -- अमरोहा। जिला पुलिस ने तीन दिन के विशेष अभियान में 104 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अमरोहा नगर पुलिस ने आठ वारंटी, पांच रिकॉल समेत 13, डिडौली पुलिस ने 13 वारंटी व पांच रिकॉल समेत 18, रजबपुर पुलिस ने आठ वारंटी व पांच रिकॉल समेत 13, नौगावां सादात पुलिस ने दस वारंटी व पांच रिकॉल समेत 15, मंडी धनौरा पुलिस ने तीन वारंटी व दो रिकॉल समेत पांच तथा आदमपुर पुलिस ने एक वारंटी को दबोचते हुए तीन वारंट रिकॉल कराए हैं। इन थाना पुलिस के अलावा गजरौला ने दस, अमरोहा देहात ने छह वारंटी, बछरायूं ने पांच, हसनपुर ने नौ, सैदनगली व रहरा थाना पुलिस ने तीन-तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...