गिरडीह, मार्च 9 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। पचम्बा थाना क्षेत्र के खरियोडीह डैम में एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मछली मारने वाले कुछ बच्चों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी। जिसके बाद मुखिया ने इसकी सूचना पचम्बा थाना को दी। जिसके बाद पचम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को स्थानीय लोगों की मदद से निकला गया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बाद में भण्डारीडीह के कुछ लोग सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान भण्डारीडीह के 62 वर्षीय बुजुर्ग मो इब्राहीम के रूप में की। कई स्थानीय लोगों ने बताया कि इब्राहिम तीन दिनों से गायब था। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी रांची में चल रहा था। पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ब...