चतरा, मार्च 22 -- चतरा प्रतिनिधि पिछले तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से अब लोगों को राहत मिल गयी है। शनिवार को बादल साफ रहा और जिले के किसी भी प्रखंड में बारिश नहीं हुई। बारिश के खुलते ही किसानों के चेहरे खिल गये। कल तक चिंतित किसान अब खुश नजर आ रहे हैं। इन तीन दिनों में 14.5 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। खास कर किसानों को काफी परेशान किया था। कहीं ओले तो कहीं लगातार हो रही बारिश से पौधों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया था। किसान राकेश पासवान ने बताया कि अगर इसी तरह की बारिश एक दो दिन और होते रहता तो खेत में लगे फसल को भारी नुकसान हो जाता। बारिश के कारण पारा में भी काफी गिरावट रिकार्ड किया था। 10 डिग्री सेल्यिस की गिरावट हुई थी। लोग अपने अपने गर्म कपड़ों को निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.