मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में लगे सभी ट्रैफिक सिग्नल में बीते तीन दिनों से सिर्फ पीली बत्ती जल रही है। लाल और हरा लाइट बंद है। यह स्थिति बीते शुक्रवार से है। दरअसल, सड़कों को खाली देखकर ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ पीली बत्ती जलाने का निर्णय लिया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह से सिर्फ पीली बत्ती जल रही है। पीली बत्ती का मतलब होता है सतर्क होकर जाइए। चौराहे के चारों तरफ देख कर सतर्कता से आगे बढ़े। हालांकि, जानकारी के अभाव में पीली बत्ती देखकर असमंजस में कई वाहन सवार ट्रैफिक सिग्नल के पास रुकते रहे। फिर काफी देर तक लाइट में परिवर्तन नहीं होने पर सिग्नल की खराबी समझ कर आगे बढ़े। इमलीचट्टी चौराहा, लक्ष्मी चौक व अन्य जगहों पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी सिग्नल के पास रुक रहे वाहन सवारों को आगे बढ़ने की सलाह दी। बहरहाल, सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.