भभुआ, जनवरी 16 -- एफएसएल टीम ने घटना स्थल की जांच कर संभावित साक्ष्य को किया इकट्ठा कुएं तक कैसे गई परिजन को नहीं पता, 12 की रात 9-10 बजे तक थी घर में (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र के नौहट्टा स्थित घर से तीन दिनों से लापता किशोरी की लाश उसके ही गांव के कुएं में मिली, जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतका 14 वर्षीया प्रियंका कुमारी नौहट्टा गांव निवासी अशोक पासवान की बेटी थी। इस घटना को लेकर जितने मुंह उतनी तरह की बात कही जा रही है। इस घटना के पीछे क्या कारण है इसका सही पता पुलिस के अनुसंधान, एफएसएल द्वारा घटना स्थल से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट, बरामद मोबाइल के कॉल डेटा और अत्यपरीक्षण की रिपोर्ट से चलेगा। मृतक के पिता अशोक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के सतसा नि...