रांची, जनवरी 31 -- रांची। संवाददाता नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को रांची समाहरणालय एवं बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष से अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए। तीसरे दिन 53 वार्डों से 61 नामांकन पत्र बिके और छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। तीन दिनों में 383 नामांकन पत्र की बिक्री हुई और आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शनिवार को वार्ड-13 से हनी रुचि धान, वार्ड-16 से नजिमा रजा, वार्ड-39 से पिंकी कुमारी एवं वार्ड-40 से राहुल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा वार्ड-11 एवं वार्ड-46 से भी एक-एक अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल किया। तीसरे दिन नामांकन पत्र की बिक्री में वार्ड-19 में सर्वाधिक पांच, जबकि वार्ड-8, 25, 42 और 48 में चार-चार पर्चों की बिक्री दर्ज की गई। कई वार्डों में अभी तक एक...