जहानाबाद, मार्च 26 -- एसपी के निर्देश पर चलाया गया तीन दिवसीय संकल्प कुर्की के भय से आठ लोगों ने किया आत्मसमर्पण 31 की हुई गिरफ्तारी, मृत पाए गए 34 अभियुक्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन जहानाबाद के द्वारा इश्तेहार, कुर्की व वारंट के मामलों का निष्पादन करने के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले में तीन दिवसीय विराट संकल्प अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के सभी 21 थाने के पुलिसकर्मियों ने अपने - अपने क्षेत्र में संकल्प अभियान के तहत कुर्की और इश्तेहार के 301 मामलों का निष्पादन किया। इसमें कुर्की के 189 और इश्तेहार के 112 मामले हैं। 144 वारंटो का निष्पादन किया गया है। बुधवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार 23 मार्च से 25 मार्च तक विराट संकल्प चलाया गया था। इसके तहत उक्त कार्रवाइय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.