चाईबासा, जनवरी 21 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अलग-अलग कार्यकारी विभागों को आवंटित योजनाओं में जिस विभाग द्वारा योजनाओं में अपेक्षित प्रगति प्राप्त की जाएगी, उसी कार्यकारी विभागों को नई योजनाएं आवंटित होगी। वे मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के द्वारा विभिन्न कार्यकारी विभागों के माध्यम से आधारभूत संरचना निर्माण के लिए संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से तकरीबन 1712 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न संरचना निर्माण को अलग-अलग कार्यकारी विभाग को रिलीज की गई है, जिसमें 1387 करोड़ की राशि व्यय हुई है और इसमें 1273 करोड़ रुपए की राशि का उपयोगिता प्रमाण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.