सिमडेगा, फरवरी 14 -- बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा प्रखंड के काल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर में आयोजित मां बाघचंडी मंदिर का तीन दिनी वार्षिकोत्स नगर भ्रमण व पुर्णाहुति कै साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रदीप पंडा,पवन शर्मा,मंदिर के मुख्य पुजारी पंचम सिंह,छत्रपति सिंह एवं अन्य जापकों द्वारा किया गया। अखंड हरि कीर्तन में काल्हाटोली, टुटीकेल, झपला, केलुगा, छोटका टोली, रामजड़ी बस्ती, उकौली, लचरागढ़ खास, कोलेबिरा, कारीमाटी, खरवागढ़ा, जलडेगा, बानो, फुलवाटांगर और बरसलोया सहित आसपास के गांवों की कीर्तन मंडलियों की सहभागिता रही। वहीं कोलेबिरा,बानो,लचरागढ़, जलडेगा,गुमला,पालकोट, बसिया,कोनबीर के अलावा ओड़िशा और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महोत्सव के दौरान मां बाघचंडी मंदिर पूजा समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किय...