सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। शहर के जानकी मंदिर स्थित संस्कृत विद्यालय समीप बदमाशों ने बर्तन व्यवसायी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने बर्तन व्यवसायी कृष्णनंदन पंडित के बंद से 20 हजार रुपये नगद, शिक्षिका पत्नी के करीब छह लाख रुपये के जेवरात समेत आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर लिया। हैरत की बात यह कि जहां चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर साइबर थाना, महिला थाना व एससी/एसटी थाना कार्यरत है। जहां से पूरी रात पुलिस के गतिविधि शहर में बनी रहती है। वहीं चौक हर समय डायल 112 की वाहन भी मौजूद रहती है। बावजूद चोरी की वारदात को चोर आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं चोरों का सुराग पाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.