बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। कलवारी पुलिस ने तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। पति ने पहले तलाक देने की धमकी दी, बाद ने तलाक देकर दूसरी शादी भी कर ली। थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पति मोहम्मद मुस्तफा, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ डीपी एक्ट, मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...