अमरोहा, मई 5 -- ससुराल में विवाहिता को दहेज प्रताड़ना का शिकार बनना पड़ा। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता ने देवर और ननदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी 12 दिसंबर 2021 को मुरादाबाद जिले के अगवानपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज को प्रताड़ित करने लगे। मायके से पांच लाख रुपए दिलाने का दबाव बनाया जाता था। बीती 24 अप्रैल को ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके पहले पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि देवर और ननदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.