मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर। सोने-चांदी की चकाचौंध के बीच रहने वाले शहर के आभूषण व्यवसायियों के चेहरे की चमक मद्धिम पड़ती जा रही है। इनकी परेशानी का सबब यह है कि तीन तरह का टैक्स अदा करने के बाद भी न सुविधा मिल रही है और न सुरक्षा। पेशागत परेशानियों के कारण कई आभूषण दुकानदार दूसरों की दुकानों में कारीगरी कर किसी तरह परिवार का पोषण कर रहे हैं। कारोबारी सोने-चांदी की महंगाई और एक की जगह तीन फीसदी जीएसटी लगने से मुश्किल में हैं। दुकानदारों ने कहा कि जीएसटी के अलावा ट्रेड लाइसेंस और प्रोफेसनल टैक्स अलग से देने पड़ रहे हैं। हम जब तमाम तरह के टैक्स अदा करते हैं फिर हमारी सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार जाग क्यों नहीं रहे हैं। ऐसा ही हाल रहा तो दुकानदार अपने पुश्तैनी पेशे से मुंह मोड़ पलायन करने को मजबूर होंगे। शहर के पुरानी सराफा बा...