वाराणसी, फरवरी 20 -- कछवांरोड, संवाद। मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार देर रात क्षेत्र में अवैध तरीके से हाइवो पर वाहन खड़ी कराकर ढाबों पर खाना खिलाने के मामले में तीन ढाबों संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मिर्जामुराद थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि अधिकारियों का आदेश है कि किसी भी हालत में ढाबों के सामने हाइवे पर बड़ी या छोटी गाड़िया खड़ी नही होनी चाहिए। ऐसे गाड़ियों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। चित्रसेनपुर स्थित पहलवान ढाबा के सामने कई बड़ी गाड़िया खड़ी पाई गई और सभी गाड़ी के चालक ढाबा पर मौजूद थे। ढाबा संचालक सूरज कुमार यादव, गुड़िया स्थित एक ढाबा के सामने भी कई वाहन खड़े थे। ढाबा संचालक राहुल पाल व तमाचाबाद स्थित गंगा ढाबा के सामने भी कई गाड़िया खड़ी थीं।ढाबा संचालक विजय गौड़ के खिलाफ कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव ...