धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों में पूरे फरवरी माह अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी। मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में दो फरवरी से 23 फरवरी और कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में पांच फरवरी से 26 फरवरी के बीच एक सेकेंड एसी बोगी जोड़ी जाएगी। इसी तरह अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में अजमेर से एक फरवरी से 28 फरवरी और सियालदह से दो फरवरी से एक मार्च के बीच एक फर्स्ट एसी तथा बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में बीकानेर से पांच फरवरी से 26 फरवरी तक तथा छह फरवरी से 27 फरवरी तक कोलकाता से एक-एक थर्ड एसी और स्लीपर क्लास की बोगियां जोड़ी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...