लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ। रेलवे लाइन पर इंजीनियरिंग कार्यों के चलते लखनऊ होकर चलने वाली तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। दो साप्ताहिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। बैतालपुर-गौरी बाजार खंड के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण दरभंगा से 26 मई को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली समर स्पेशल और बरौनी से 26 मई को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाया जाएगा। 26 मई को चलने वाली 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मऊ विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज -रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। लखनऊ जंक्शन से दो और पांच जून को चलने वाली 12535/36 लखनऊ जंक्शन - रायपुर-लखनऊ द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.