कन्नौज, फरवरी 10 -- समधन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र गुरसहायगंज अंतर्गत ग्राम मलिकपुर के आसपास सोमवार रात चोरों ने किसानों के नलकूप पर लगे तीन ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करके उनके उपकरण व आयल चोरी कर लिया। आए दिन बिजली ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में नाराजगी है। पिछले दो महीने में ट्रांसफार्मर चोरी की तकरीबन एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। सोमवार की रात चोरों ने किसानों के खेतों में अलग अलग स्थानों पर लगे तीन नलकूपों पर रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को अपना शिकार बना कर क्वायल व आयल चोरी कर ले गए। ग्राम रामाश्रम मलिकपुर विद्युत उपखंड से आने वाले बिजली लाइन पर ग्राम मलिकपुर निवासी कमरुद्दीन खान, शंम्मू खान पुत्र ईशाक खान व सगीर खान पुत्र नत्थू खान के विद्युत नलकूप पर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.