दुमका, फरवरी 11 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत तीन जनसेवकों अशोक कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिंह एवं दिलीप महतो के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर ने तीनों जनसेवकों के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवक पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं और तीनों ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ सेवा दी है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रशासन की ओर से तीनों जनसेवकों को विभिन्न प्रकार के उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में तीनों जनसेवको...