प्रयागराज, जनवरी 1 -- द्वादश माधव के प्रमुख भगवान वेणी माधव की नगर भ्रमण यात्रा तीन जनवरी को दोपहर 12 बजे दारागंज स्थित मंदिर परिसर से शुरू होगी। यात्रा दारागंज के सभी प्रमुख मार्गों से होकर त्रिवेणी संगम जाएगी। जिसके बाद वापस मंदिर में आगर समाप्त होगी। मंदिर की प्रमुख महंत विभूति नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मान्यता है कि जब ब्रह्माजी ने प्रयागराज की धरती पर यज्ञ किया तो उन्होंने यहां की रक्षा के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की। भगवान विष्णु ने यहां पर माधव रूप में आकर नगर की सुरक्षा का वचन दिया था। तभी से भगवान वेणी माधव की नगर यात्रा पौष पूर्णिमा के दिन निकलती है और नगर भ्रमण कर यहां की व्यवस्था भगवान देखते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.