अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या के पर्यटन विकास एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से अयोध्या से जुड़ने वाले छह जनपदों के अलग-अलग प्रवेश के रास्तों पर छह प्रवेश द्वार एवं यात्री सुविधा केंद्र विकसित करने की योजना को शासन ने स्वीकृति दी थी। इन्हीं में गोण्डा जनपद के रास्ते पर लक्ष्मण द्वार, बस्ती जनपद के रास्ते पर हनुमान द्वार व अम्बेडकर नगर के रास्ते पर सुग्रीव द्वार का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा तीन अन्य रास्तों पर जमीन अधिग्रहण/आपसी सहमति से क्रय करने की योजना के अन्तर्गत आंशिक जमीन मिल गयी है और शेष जमीन के लिए काश्तकारों से वार्ता चल रही है। इनमें लखनऊ के रास्ते पर श्रीराम द्वार, रायबरेली के रास्ते पर श्रीगरुण द्वार व सुल्तानपुर के रास्ते पर श्रीभरत द्वार का निर्माण प्रस्तावित है। फिलहाल जमीन अधिग्रहण में अव...