बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। एसपी ने लापरवाही बरतने पर तीन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कर दिए। जिनके स्थान पर एक महिला दरोगा समेत दो नए दरोगाओं को चौकी प्रभारी नियुक्त किया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया, जिनके स्थान पर दो नए दरोगाओं को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया। जिन दरोगाओं लाइन हाजिर किया गया है, उनमें बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव, सरूरपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा और न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी वृक्षपाल शामिल हैं। इनके स्थान पर दरोगा अंकित कुमार को सरूरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, टटीरी चौकी की कमान महिला दरोगा सीमा को सौंपी गई है। एसपी ने इन तबादलों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कवायद बताया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.