आगरा, जनवरी 3 -- अप्रैल से अखिल भारतीय वार्षिक माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। यह शहर, जिला, प्रदेश और पूरे भारत में क्रमबद्ध आयोजित की जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति ने चुनाव अधिकारी मनोनीत किए हैं। इसमें मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश चरखा (जलगांव), ओम पंसारी (फरीाबाद, उत्तरांचल) और संजीव माहेश्वरी (आगरा) शामिल हैं। इनकी देखरेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। आगरा से मनोनीत अधिकारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला माहेश्वरी सभा ने बैठक आयोजित की। इस अवसर पर महेन्द्र डागा, अनिल चौडक, संजय काताल्या, मनोज पुजारी सहित अन्य ने बधाई और सम्मान प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.