गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- खानपुर। प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रमुख स्नान पर्वों पर मेला स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें तीन चरणों में चलाई जाएंगी। पहले चरण में 15, दूसरे चरण में 35 और तीसरे चरण में 15 बसें संचालित होंगी, जो प्रयागराज के झूंसी तक जाएंगी। इससे 25 से 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। गाजीपुर से प्रयागराज के लिए सीमित बसें चलने के कारण अब तक श्रद्धालुओं को ट्रेन या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले को देखते हुए रोडवेज डिपो ने स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। सभी बसें स्नान पर्व के दिन संचालित होंगी। तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.