एटा, नवम्बर 17 -- तीन घरों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी चोरी कर ली। जानकारी होने के बाद गृहस्वामी मौके पर पहुंचे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। जेवरात, नकदी नहीं थी। मामले में पीड़ित ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नयागांव के गांव खरसुलिया निवासी सुनीता देवी पत्नी पंकज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति और बेटा बाहर नौकरी करते है। 15 नवंबर को वह मायके गांव मद्दापुर थाना बेबर जिला मैनपुरी गई थी। इसी रात को चोर घर में घुस आए। घर में घुसकर लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। बताया कि पड़ोसी सुरेश, धीरेन्द्र सिंह के भी घर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.