कोडरमा, मार्च 7 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की घटना घटित होनी शुरू हो गयी है। बुधवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के बेला गांव के तीन घरों का ताला तोड़ नगदी समेत सोना चांदी के जेवरात, बर्तन आदि की चोरी कर ली, जिसकी कीमत लाखों की बताई जा रही है। जिन तीन घरों मे चोरी हुई है उनमे रामदेव दास, अशोक ठाकुर व उमेश ठाकुर के नाम शामिल हैं। रामदेव दास बंगलौर में व अशोक ठाकुर और उमेश ठाकुर मुंबई में रहते है। यहां उनके मकान में ताला लगा रहा रहता है। चोरी की घटना को जानकारी तब हुई, जब सुबह ग्रामीणों ने उक्त लोगों के घरों का ताला टूटा हुआ पाया और कमरों को भी खुला हुआ पाया। पीड़ित रामदेव दास के चाचा हरिहर दास ने बताया कि उनके भतीजे रामदेव के घर लगभग तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात, एक लाख नगद व लगभग एक लाख के बरत आदि की चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.