आदित्यपुर, फरवरी 23 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया और पहले तीन घंटे में करीब 21.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।वार्ड संख्या 17 में समाजसेवी रवींद्र कुमार सिन्हा, पार्षद प्रत्याशी बीरेंद्र यादव एवं अम्बुज कुमार ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो रहा है। हालांकि वार्ड संख्या 19 में दो पार्षद प्रत्याशियों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और एसडीपीओ सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.