मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुक्रवार (20 जून) से होगा। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से भी गुजरेगी। वंदे भारत से मुजफ्फरपुर से गोरखपुर का सफर महज तीन घंटे में ही पूरा हो सकेगा। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों से करीब छह घंटे का समय लगता है। यही नहीं, जिले के लोगों के लिए पटना जाना भी आसान हो जाएगा। करीब डेढ़ घंटे में लोग मुजफ्फरपुर से पटना पहुंच सकेंगे। दानापुर रेल मंडल के मुताबिक, प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद दोपहर 1.35 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। पहले दिन ट्रेन 10 मिनट यहां रुकेगी और फिर 1.45 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे के अनुसार, गुरुवार को इसकी टाइमिंग जारी हो सकती है। यह ट्रेन गोरखपुर से खुलने के बाद नरकटियागंज, बेतिया, मोतिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.