अमरोहा, जून 14 -- कुतुबपुर हमीदपुर में तेंदुए की दहशत के बीच गुरुवार को फिर तीन घंटे में दो बार तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण खेतों पर जाने तक से बच रहे हैं। किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं टमाटर की फसल बर्बाद हो गई है। पिंजरा लगाने के चार दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। उधर, पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर तेंदुए की हत्या के आरोपी अज्ञात ग्रामीणों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को क्षेत्र के गांव कुतुबपुर हमीदपुर में खेतों पर काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया था। तेंदुए के हमले में छह किसान घायल हो गए थे। इस पर गुस्साई भीड़ ने बचाव में लाठी-डंडों के साथ तेंदुए को घेरते हुए हमला बोल दिया था। ग्रामीणों के हमले में तेंदुए की भी मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.