धनबाद, अक्टूबर 1 -- झरिया। डीवीसी पुटकी में आई तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार की सुबह 11:40 से लेकर दोपहर 2:00 तक पावर फेल हो गया। जिसके कारण झरिया में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। दुर्गा पूजा के मौके पर बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। विभाग ने दावा किया था कि नियमित बिजली मिलेगी। बावजूद डीवीसी के द्वारा रह रहकर ब्रेकडाउन लिया जा रहा है। धनबाद जिला लघु उद्योग एवं व्यवसाय एसोसिएशन के शिवचरण शर्मा ने कहा कि डीवीसी के 77 साल हो गए हैं। अब इसमें नई ऊर्जा डालने की जरूरत है। क्योंकि डीवीसी खुद ही परेशान है और जनता को भी परेशान कर रखा है। हमेशा ब्रेक डाउन लिया जा रहा है। विभाग को फाल्ट खोजने में भी समय लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...