रांची, जनवरी 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से मंगलवार को डिबडीह में सेटेलाइट कॉलोनी चौक से मेकॉन मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। तीन घंटे से अधिक समय तक चले अभियान में टीम की ओर से जेसीबी के जरिए दो दर्जन से अधिक अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया गया। वहीं, एक दर्जन से अधिक ठेला-गुमटी, खोमचा, स्टील काउंटर, टेबुल, कुर्सी, बेंच व अन्य सामान जब्त किए गए। बताया गया कि सेटेलाइट कॉलोनी चौक से मेकॉन मुख्य चौक तक कई स्थानों पर बांस-बल्ली के जरिए अस्थायी संरचना का निर्माण वेंडरों की ओर से पूर्व में कर लिया गया था, जहां से सभी कारोबार कर रहे थे। कई दुकान, गुमटी के बाहर शेड लगाए गए थे। अतिक्रमण कर नाली के ऊपर या तो दुकान लगाए जा रहे थे, या फिर सामान को प्रदर्श के तौरपर बाहर रखा जा रहा था। जिस कारण उक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.