लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- जिले की तीन उन ग्राम पंचायतों में अब जमीन खरीदकर पंचायत भवन बनवाया जाएगा जहां सरकारी जमीन नहीं मिली थी। पंचायत राज विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने इसकी स्वीकृति देते हुए बजट भी जारी कर दिया है। गांव के लोगों की जमीन खरीदकर इस पर पंचायत भवन बनवाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मोहम्मदी की ग्राम पंचायत इस्लामाबाद, नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुखिया और फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में पंचायत भवन बनवाने के लिए जमीन नहीं मिल रही थी। इन तीनों ग्राम पंचायतों में जमीन खरीदने को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसके लिए स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। इस्लामाबाद के लिए छह लाख 80 हजार, रुखिया के लिए पांच लाख 58 हजार व इब्राहिमपुर के लिए पांच लाख बीस हजार रुपए का बजट जारी है। डीपीआरओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.