बागपत, जून 14 -- छपरौली थाना क्षेत्र के दो गैंगस्टरों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई, साथ ही उन पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड़ लगाया गया। अर्थदंड़ अदा न करने पर दो-दो माह के अतिरिक्त कारावास के आदेश जारी किए। वहीं, एक अन्य मुकदमे के आरोपी गैंगस्टर को दो साल की सजा सुनाई गई। एडीजीसी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि छपरौली कस्बे की धनधान पट्टी का रहने वाला देशपाल और मुकंदपुर गांव के रहने वाले जवाहर सिंह के खिलाफ वर्ष 2008 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे के विवेचक ने कुछ दिनों बाद ही चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में दाखिल कर दी थी। तभी से उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। शुक्रवार को न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों गैंगस्टरों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई, साथ ही उन पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड़ लगाया। अर्थदंड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.