रुद्रप्रयाग, मई 23 -- जनपद के तीन और गांव निवारणीय अंधतामुक्त घोषित हुए हैं। जिनमें डांगी, भगोड़ा और रुमसी शामिल हैं। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे नॉर्थ के सहयोग से रामकृष्ण मिशन आश्रम, विवेकानंद नेत्रालय देहरादून द्वारा यह पहल की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। स्वामी असीमात्मनंद महाराज, सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम देहरादून ने स्वयं तीनों गांवों का दौरा किया। वहां साइन बोर्ड स्थापित कर ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने स्थानीय जनता को मिशन के कार्यों की जानकारी दी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। समारोह में ग्राम प्रधान भगोड़ा और डांगी लक्ष्मी देवी, रुमसी की प्रधान सुषमा देवी के साथ आशा देवी, ललिता देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए र...