मुख्य संवाददाता, नवम्बर 23 -- यूपी के आगरा में कारोबारी महेंद्र पाल वर्मा के घर लूट करने आए बदमाश की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। एक नहीं उसकी तीन गर्ल फ्रेंड हैं। उनके ऊपर उसे खर्चा करना पड़ता है। रुपये की जरूरत होती है। पहले कोसी में काम करता था। ज्यादा वेतन नहीं मिलता था। छोड़ दिया। आठ माह पहले ही जेल से बाहर आया है। रकाबगंज पुलिस ने तमंचे सहित पकड़ा था। विशाल ने पुलिस को बताया वह पहले चोरी करता था। पकड़ा जाता था। हर बार नए साथी को लेकर जाता था। जब भी पकड़ा गया पुलिस ने जेल भेजा। उसे जेल जाने से डर नहीं लगता। जेब खाली हो, तो रकम चाहिए होती है। रुपये कोई मांगने से नहीं देता। जेल जाने की वजह से रिश्तेदार और बस्ती वाले उससे दूर रहते हैं। उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। उसने लूट की योजना बनाई। अकेले यह काम संभव नहीं था। उसने अमन को शराब ...