मुरादाबाद, जनवरी 2 -- गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन आल इंडिया यूनिवर्सिटी भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे शहर के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। 25 से 30 दिसंबर 2025 नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी भारोत्तोलन प्रतियोगिता चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई थी। जिसमें गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए तीन खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का किया। इसमें रूबी, वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने 58 किलो कैटेगरी में 146 किलो वजन उठाया। मानिक चौधरी, जेएस हिन्दू डिग्री कॉलेज अमरोहा ने 94 किलो कैटेगरी में 240 किलो वजन उठाया। अमन चौधरी, जेएस हिन्दू डिग्री कॉलेज अमरोहा ने 110 किलो कैटेगरी में टोटल 250 किलो वजन उठाया और अपना स्थान ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.