फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोट काट दिए गए और 21 लाख नए वोट जोड़ दिए गए, इसका चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम है। बिहार चुनाव के दौरान सरेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रविवार को फरीदाबाद में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। लोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.