पलामू, जुलाई 5 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। श्रीअन्न की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए झारखंड सरकार के कृषि विभाग ने मिलेट मिशन के तहत मड़ुआ के बीज का वितरण किया। इस क्रम में किसानों को श्री अन्न उपजाने और दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सतबरवा प्रखंड परिसर में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक विशेष कैंप लगाकर 88 किसानों के बीच 3 क्विंटल 52 किलोग्राम बीज का वितरण किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, सीओ इमरान अंसारी, बीटीएम वरुण सिंह यादव ने किसानों के बीच बीज वितरण किया। बीज वितरण के दौरान महिला किसान पुनीता, मनीता, कुंती, देवंती, सुनीता सिंह, जितनी, पूजा कुमारी आदि को बीज सौंपते हुए बीएओ संतोष कुमार ने बताया कि एक एकड़ में 4 किलोग्राम मडुवा का बीज लगेगा। इसकी खेती करने वाले किसानों को विभाग, 3000 रुपए प्रोत्साहन राशि भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.